खबर शहर , दशहरा पर कड़ा पहरा: रावण दहन स्थलों पर पुलिस और पीएसी तैनात, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन – INA

दशहरा पर रामलीला मैदान, सेंट जोंस, दिगनेर और छावनी में रावण दहन किया जाएगा। यहां पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजनकर्ताओं को उचित इंतजाम की हिदायत दी गई है। उधर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कर गोताखोरों को भी लगाया गया है।


Table of Contents

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जाना है। बड़े आयोजन चार स्थान पर हैं। आयोजन के लिए पूर्व में अनुमति ली जा चुकी है। सोमवार को रामलीला मैदान का निरीक्षण भी किया गया। प्रवेश और निकास द्वार देखे गए। रावण दहन स्थलों पर थाना पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। वहीं कैलाश घाट, बल्केश्वर और हाथी घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम हैं। किसी को भी नदी के अंदर प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसी तरह देहात में भी घाटों को अधिकारियों ने देखा। समोगर घाट पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंचे।

 नो एंट्री पास किए निरस्त

एडीसीपी अलका सिंह ने भी यमुना किनारा मार्ग का निरीक्षण किया। रूट डायवर्जन वाले मार्ग को देखा। यहां पर जाम की समस्या न रहे, उसके लिए निर्देश दिए। एडीसीपी ने बताया कि डायवर्जन लागू किया गया है। नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। नो एंट्री पास भी निरस्त हैं। हाईवे पर वाहन चलते रहेंगे। बिजलीघर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। एमजी रोड पर सेंट जोंस की तरफ वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9454457886 भी जारी किया है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News