खबर शहर , आगरा कॉलेज: डिग्री के नाम पर 300 रुपये अतिरिक्त वसूली! ये भी उठाई गई मांग, मंत्री तक पहुंचा मामला – INA

आगरा कॉलेज के पं. गंगाधर शास्त्री कैंपस में सोमवार शाम को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों से संवाद किया। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शुल्क व्यवस्था पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन गुट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त शुल्कों की समीक्षा कराने और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करने की मांग की।


Table of Contents



ज्ञापन में डिग्री जारी करने के नाम पर प्रति विद्यार्थी 300 रुपये अतिरिक्त लिए जाने पर आपत्ति जताई गई है। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल का शुल्क 400 रुपये से घटाकर 250 रुपये करने की मांग की गई है। वहीं बीएड पाठ्यक्रम पर अलग से लिए जा रहे शुल्कों की वैधानिकता की जांच कराने और नियमों के विपरीत शुल्क वसूली बंद कराने की मांग भी की गई। द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सिक्योरिटी के नाम पर प्रस्तावित 500 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क वापस लेने की मांग की गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News