यूपी – एएमयू छात्रसंघ चुनाव: 5 नवंबर को मतदान, चार हजार हिंदू छात्रों की उलझन, दिवाली पर घर जाएं या डालें वोट – INA

आठ साल लंबे इंतजार के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पांच नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तारीख ने एएमयू में पढ़ने वाले करीब चार हजार हिंदू छात्र-छात्राओं के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। ज्यादातर ने आगामी त्योहारों के लिए एक से पांच नवंबर के बीच घर जाने के लिए टिकट बनवा रखा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस वर्ष छह नवंबर को धनतेरस पर्व है। 7 को छोटी एवं आठ को बड़ी दिवाली है। विभिन्न राज्यों के हिंदू छात्र त्योहारों पर घर जाने के लिए तीन महीने पहले से रिजर्वेशन कराए बैठे हैं। अवकाश पर जाने की शुरुआत 1 नवंबर को रविवार से ही हो जाएगी। ज्यादातर छात्र त्योहार से पहले घर पहुंचकर तैयारियों में परिवार को हाथ बंटाना चाहते हैं। अब इन छात्र-छात्राओं के सामने छात्रसंघ चुनाव में मतदान करने और घर जाने के बीच तालमेल बैठाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विद्यार्थियों के मुताबिक, दिवाली पर घर जाने के लिए टिकट बुक है। यदि वह अपना रिजर्वेशन निरस्त कराते हैं तो पांच के बाद टिकट को कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें त्योहार पर घर जाने की योजना ही स्थगित करनी पड़ेगी जो उनके लिए मुमकिन नहीं। घर के लिए निकलने पर मतदान में हिस्सा लेना नामुमकिन हो जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News