Sport : 'उन्होंने शांत और सुलझे हुए नेचर…' कप्तान श्रेयस अय्यर ने किस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, जानिए संजू-अभिषेक पर क्या बोला #INA

Shreyas Iyer Statement : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में बड़ा बयान दिया है. इस मुकाबले में खुद कप्तान अय्यर ने शानदार पारी खेली. उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अय्यर ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में घुसकर हराने के बाद क्या कहा है. अय्यर ने इस जीत का श्रेयस टीम इंडिया के किन खिलाड़ियों को दिया है. उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान किस खिलाड़ी की तारीफ की है.आइए इसके बारे में विस्तार से जातने हैं.
इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की उनके सामने तिलक और ईशान आउट हो गए. इसके बाद अक्षर भी उनका साथ छोड़कर पवेलियन लौट गए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नमन धीर के साथ फिर से मैच में जान फूंक दी. अय्यर ने 28 बॉलों का सामना किया और 1 चौके व 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली.
4️⃣2️⃣* Runs
1️⃣5️⃣ Balls
2️⃣8️⃣0️⃣ Strike Rate
5️⃣ Fours & 2️⃣ SixesHow good was that match-winning finish from Naman Dhir? 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/4PgLm8Rbim
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘शायद अब हमें जेट लैग को भूल जाना चाहिए. जब हमने बॉलिंग शुरू की तो मुझे लगा कि यह थोड़ी स्लो खेल रही है. बॉल थोड़ी रुक रही थी और हमने उस हार्ड लेंथ की तुलना में थोड़ी आगे बॉलिंग की जिस पर हमें हिट करना चाहिए था लेकिन जैसे ही गेम आगे बढ़ा, हमने देखा कि ओस आ रही है और विकेट फ्लैट हो रहा था क्योंकि बॉल अच्छी तरह से बैट पर आ रही थी. इसी तरह उन्हें मोमेंटम मिला और वे 220 तक पहुंच गए’.
अय्यर ने की संजू और अभिषेक की तारीफ
अय्यर ने आगे कहा कि, ‘उनकी कोशिशों के लिए उन्हें शाबाशी, लेकिन जाहिर है हमें उस तरह की शुरुआत की जरूरत थी, खासकर जब आप 220 का पीछा कर रहे हों, छह ओवर में 80-85 तक पहुंचना यह एक जबरदस्त शुरुआत है. वह (अभिषेक और सैमसन) अब काफी एक्सपीरियंस्ड हैं. उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अपना काम कैसे करना है. उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि वो क्या कर रहे हैं और एक बार जब वे शुरू हो जाते हैं, तो यह बस उस मोमेंटम के बारे में होता है जिसे वो आगे ले जाते हैं और आज बस इसका एक उदाहरण था’.
नमन धीर को लेकर क्या बोले अय्यर
श्रेयस ने कहा कि, ‘ऐसा हर बार नहीं होता, लेकिन एक बार जब वो क्लिक करते हैं, तो आप देखते हैं कि वो हमारे लिए एक गेम सेट करते हैं और हम बाकी लोग, हम बस आते हैं और जहाज को संभालते हैं और देखते हैं कि हम गेम खत्म कर दें. वह (नमन धीर) हमें बहुत सारे ऑप्शन देते हैं, खासकर लेफ्टी बैट्समैन के लिए या राइट-हैंडर बैटिंग के लिए भी खासकर इस ग्राउंड पर, आकर वे दो-तीन जरूरी ओवर बॉलिंग करना असल में मोमेंटम बदल सकता है और मुझे पर्सनली लगता है कि आज उन्होंने जो शांत और सुलझे हुए नेचर का परिचय दिया, उन्हें बैटिंग करते देखना वाकई शानदार था’.
🔴NAMAN DHIR FIXED THE MISSING PIECE IN INDIAN TEAM – SHREYAS IYER 🤯
Iyer said🎙️: Our opening has been strong, but the middle-order finishing needed a boost. Naman Dhir’s arrival has strengthened that department with his batting and bowling abilities. Shreyas Iyer called his… pic.twitter.com/JIWnkyHUph
— Sam (@cricsam02) October 22, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करने के लिए आई. उन्होंने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. टीम के लिए फिन एलन ने 24 बॉल में 45 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स ने 40 बॉल में 82 रनों की पारी खेली. लेकिन टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 67, श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 42-42 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को पस्त कर दिया. भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विके खोकर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. ये भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज है, उससे पहले भारत ने 211 रन चेज किए थे.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : संजू और अय्यर के बाद नमन धीर ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज कर 4 विकेट से हासिल की जीत
'उन्होंने शांत और सुलझे हुए नेचर…' कप्तान श्रेयस अय्यर ने किस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, जानिए संजू-अभिषेक पर क्या बोला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,