पाकिस्तान की TV एंकर की गोली मारकर हत्या:आरोपी पति बोला- गलती से चल गई गोली, शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया- INA NEWS

पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को TV एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। उनके गले के नीचे गोली लगी थी। राबिया के पति ने दावा किया कि बंदूक से गलती से गोली चल गई थी। हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल होने के शक वाली बंदूक भी बरामद की है। घटना के समय बेटियां नानी के साथ थीं रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा ने बताया कि गोली चलने के समय राबिया की दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं। पुलिस ने घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घर से सबूत जुटा रही है। राबिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 41 साल की राबिया गुलशनाबाद इलाके में रहती थीं। वे एक प्राइवेट TV चैनल में एंकर और कार्यक्रम होस्ट थीं। इससे पहले वे वरिष्ठ पत्रकार आमिर मतीन और रऊफ क्लासरा के साथ करंट अफेयर्स का कार्यक्रम भी होस्ट कर चुकी थीं। राष्ट्रपति की पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की राबिया की मौत पर राष्ट्रपति की पत्नी आसिफा भुट्टो जरदारी ने दुख जताया और हत्या की निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। आसिफा ने रावलपिंडी में महिलाओं की हत्या की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने अगस्त में इसी शहर में मारी गई 45 साल की डिजिटल मीडिया अधिकारी हिना जावेद का जिक्र किया। हिना अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। पाकिस्तान की सांसद शेरी रहमान ने भी राबिया की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी भी महिला को अपनी जान का डर लेकर नहीं जीना चाहिए, खासकर अपने ही घर में। महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.73 लाख से ज्यादा मामले पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और हत्या के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्रालय के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1.73 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा: बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी; 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News