खबर शहर , एमएलसी चुनाव: मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, मंडी समिति से 22 अक्तूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां – INA

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शनिवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में पीठासीन और मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे मंडी समिति, टूंडला रोड पर अपनी निर्वाचन सामग्री के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। मतदान 23 को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस चुनाव में मतपत्र और मतपेटिका का प्रयोग होता है, इसलिए कार्मिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया कि मतदान के लिए मतदाताओं को अपना फोटो पहचान पत्र या आयोग की ओर से मान्य वैकल्पिक दस्तावेज (जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को मतदाता सत्यापन, मतपत्र वितरण और वरीयता अंकित करने के नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रचार-प्रसार की अनुमति देंगे एडीएम आपूर्ति

Table of Contents

Table of Contents

चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने और प्रत्याशियों को समय पर प्रचार की अनुमति देने के लिए अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) प्रशांत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी या उनके निर्वाचन एजेंट अब जनसभाएं करने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल, प्रचार वाहनों, रैली और जुलूस निकालने के लिए जो भी अनुमति पत्र देंगे, उनका समयबद्ध तरीके से यह निस्तारण करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News