Sport : 3 छक्के, 400 का स्ट्राइक रेट…. नमन धीर ने तोड़कर रख दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Naman Dhir Break Yuvraj Singh Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. इसी के साथ सीरीज भी 2-2 के साथ खत्म हो गई और दोनों कप्तानों ने साथ मिलकर ट्रॉफी उठाई. भले ही इस मैच का नतीजा न आया हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के दौरान नमन धीर ने अपने आतिशी छक्कों से सभी का ध्यान खींचा. 26 साल के इस खिलाड़ी ने 400 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया.
बारिश से धुला पांचवां मैच
An entertaining series comes . an end 🤝
🎥 BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy . #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope 🏆#INDvWI pic.twitter.com/iKA8vx68ba
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
वेस्टइंडीज के साथ पांचवां टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच के ओवरों में कटौती की गई और 9-9 ओवर का कर दिया गया. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई और जब वह 7.4 ओवर में 118/5 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बारिश फिर शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया. हालांकि, इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और निर्णायक मैच को कॉल्ड ऑफ करना पड़ा.
नमन धीर ने 400 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
पांचवें मैच के कॉल्ड ऑफ होने से पहले नमन धीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर ही कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नमन धीर मैदान पर उतरे. उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बना डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा. अपनी इस पारी की बदौलत नमन ने युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
How about that for a start? 💥
🎥 Naman Dhir’s mighty hits from the get-go 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/hpGnrNyZVS #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JjTjDoqYj3
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मैच में 6 गेंदों पर 400 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाने वाले नमन धीर ने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 5 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अब नमन धीर नंबर-1 बन गए हैं.
इससे पहले ये महारिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के नाम पर था. युवी ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 16 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे. तो वहीं, कार्तिक ने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ निदहास ट्रॉफी फाइनल में 8 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाकर युवराज सिंह की बराबरी की थी. टेस्ट खेलने वाले देशों के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने कम से कम 6 गेंदें खेलकर 400 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
नमन धीर के आंकड़े
नमन धीर को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में ही फटाफट फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने 5 मैच खेले, जिसकी 4 पारियों में 192.30 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए. तो वहीं, उन्होंने 22.80 के औसत से 5 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है…’, शे होप ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक, बोले- ‘हमारे गेंदबाजों ने स्किल्स का इस्तेमाल किया’
3 छक्के, 400 का स्ट्राइक रेट…. नमन धीर ने तोड़कर रख दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,