खबर शहर , आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो घायल – INA

हरिद्वार जा रहे आगरा के पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
कमला नगर निवासी साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की माैत हो गई। सचिन और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे, आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे।
इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।