Tach – आज खत्म हो रही Flipkart की बड़ी सेल, HP, Samsung और Acer के लैपटॉप पर मिल रहे बैंक डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days 2026 सेल आज खत्म होने वाली है. कंपनी के मुताबिक, यह सेल आज रात 18 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी. ऐसे में अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी कई मॉडल पर मिल रहे ऑफर्स चेक कर सकते हैं. सेल में Apple MacBook Air M5 को बैंक ऑफर्स के साथ करीब ₹1.26 लाख में खरीदा जा सकता है. वहीं, HP, Lenovo, Acer और Samsung के लैपटॉप पर भी बैंक डिस्काउंट मिल रहा है.
इनमें OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप से लेकर Snapdragon प्रोसेसर वाले मॉडल तक शामिल हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि सेल के दौरान कीमतें और बैंक ऑफर्स कभी भी बदल सकते हैं. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर प्रोटेक्ट प्रॉमिस फीस और Offer Handling चार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क भी लागू हो सकते हैं.
HP OmniBook 3 पर ₹21,000 तक की छूट
HP OmniBook 3 के Snapdragon X वेरिएंट में 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है. इसकी कीमत ₹59,990 है. चुनिंदा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹16,750 तक की छूट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹43,500 से कम हो सकती है.
वहीं, Intel Core 5 Series 3 315 प्रोसेसर वाले HP OmniBook 3 OLED मॉडल में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत ₹79,990 है. Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ ₹17,775 तक के कैशबैक पर इसकी कीमत ₹63,000 से कम हो सकती है. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कंपनी ने ₹21,000 तक के बैंक डिस्काउंट के साथ कीमत ₹59,000 से कम होने का ऑफर बताया है.
Samsung Galaxy Book 4 Edge की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी Book 4 Edge को फ्लिपकार्ट पर ₹63,990 में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड से ₹7,000 की छूट मिलने पर इसकी कीमत ₹57,000 से कम हो सकती है. यह लैपटॉप Snapdragon X प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD के साथ आता है. पतला और हल्का लैपटॉप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक विकल्प है.
Acer Swift Neo पर भी डिस्काउंट
Acer Swift Neo में Intel Core Ultra 5 226V प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है. इसकी कीमत ₹69,990 है. पात्र क्रेडिट कार्ड से ₹9,675 तक की छूट मिलने पर इसे ₹61,000 से कम में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, Swift Neo 14 OLED और Swift Pro जैसे मॉडल भी बैंक ऑफर्स के बाद करीब ₹64,000 में उपलब्ध हैं.
HP 14 और Samsung Galaxy Book 5 के ऑफर्स
Intel Core Ultra 7 155H प्रोसेसर वाला HP 14 लैपटॉप बिना ऑफर ₹86,990 में लिस्ट है. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर मिलने वाली छूट के बाद इसकी कीमत ₹73,000 से कम हो सकती है. इसमें 16GB RAM और 1TB SSD मिलती है.
दूसरी ओर, Intel Core Ultra 7 255U प्रोसेसर वाला Samsung Galaxy Book 5 बैंक ऑफर्स के साथ ₹78,000 से कम में मिल रहा है. इसकी सेल कीमत ₹82,990 है और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹5,250 तक की छूट मिल सकती है. इसमें 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है.
Lenovo IdeaPad Slim 5 OLED पर ₹25,250 तक की छूट
लेनेवो IdeaPad Slim 5 OLED में Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है. इसकी सामान्य कीमत करीब ₹1.20 लाख है. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹25,250 तक की छूट मिलने के बाद इसे ₹95,000 से कम में खरीदा जा सकता है.
MacBook Air M5 पर भी बड़ा ऑफर
ऐपल मैकबुक एयर M5 की सामान्य कीमत ₹1,49,900 है, जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी शुरुआती कीमत ₹1,35,990 है. यानी बिना बैंक ऑफर के भी इसकी कीमत में ₹13,910 की कमी आई है. Flipkart Axis Bank और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹10,100 की अतिरिक्त छूट मिलने पर इसे ₹1,26,000 से कम में खरीदा जा सकता है.
कुल मिलाकर, Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में अलग-अलग बजट के हिसाब से कई लैपटॉप पर छूट मिल रही है. खरीदारी से पहले बैंक ऑफर की शर्तें, अंतिम बिल में जुड़ने वाले अतिरिक्त चार्ज और अपने पसंदीदा मॉडल की मौजूदा कीमत जरूर चेक करें.
Source link