खबर शहर , रेलवे न्यूज: बिहार जाने वालों के लिए जरूरी खबर, त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या घटी; आया नया अपडेट – INA

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को इस बार सीट के लिए ज्यादा जूझना पड़ सकता है। आगरा मंडल में पिछले साल करीब 70 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार मात्र 42 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा कैंट, ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, भरतपुर, बयाना और कोसीकलां समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहरने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली की ओर जाने का विकल्प मिलेगा।


Table of Contents

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर-वलसाड स्पेशल 5 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वापसी में वलसाड-गोमतीनगर स्पेशल 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी।

जोधपुर-मऊ स्पेशल 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और वापसी में मऊ-जोधपुर स्पेशल 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक निर्धारित रविवार को और वापसी में 13 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित मंगलवार को चलेगी। जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और वापसी में 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार आगरा कैंट आएगी।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक और वापसी में 2 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और वापसी में 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 18 और 25 अक्तूबर को तथा वापसी में 20 और 27 अक्तूबर को चलेगी। दोनों का ठहराव ईदगाह में है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News