Crime- चंडीगढ़ में मुठभेड़: नैतिक मर्डर के आरोपी ने चलाई गोली, एएसआई बाल-बाल बचे; जवाबी फायरिंग में शूटर घायल -#INA

चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिदंर सिंह सेखों ने बताया कि इसके बाद पुलिस के दो मुलाजिमों ने भी एक-एक फायर किया, जिससे मनमेहर की टांग में गोली लग गई। घायल मनमेहर को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया है। दूसरा आरोपी अर्शमेहर मौके पर ही पुलिस की गाड़ी में मौजूद है। मनमेहर सीपी मॉल में फायरिंग समेत कई अन्य रंगदारी और फायरिंग के मामले में शामिल था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ऑपरेशन सेल की टीम के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखां ने बताया कि सेक्टर 22 में हुए नैतिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। वारदात में इस्तमाल किए गए हथियार की बरामदगी करवाने के लिए गए आरोपी मनमेहरप्रीत ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसे रोकने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दाैरान आरोपी की जांघ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News