Crime- रायकोट में दलित युवक से दरिंदगी: यौन हिंसा और बर्बर यातना का आरोप, दर्द से खुलासा; 20 दिन बाद एफआईआर -#INA

रायकोट में एक 19 वर्षीय दलित युवक के साथ कथित यौन हिंसा और बर्बर यातना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को काम दिलाने के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया गया। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोपियों ने उसके गुप्तांग में लकड़ी जैसी वस्तु डालकर प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने 23 अक्तूबर को नानक सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि घटना करीब पांच अक्तूबर की बताई जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परिजन के अनुसार, युवक करीब पांच अक्तूबर से दर्द से परेशान था। शुरुआत में परिवार इसे सामान्य शारीरिक दर्द समझता रहा। युवक ने धमकियों के डर से शुरुआती दिनों में कुछ नहीं बताया। दर्द असहनीय होने पर उसने परिजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रायकोट ले गया। पीड़ित की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 13 अक्टूबर को मामले से संबंधित मेडिकल-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त हुई थी। पुलिस की ओर से बताया गया कि उस समय पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद 23 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिटी रायकोट के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि नानक सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश जारी है।

Table of Contents

Table of Contents

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News