खबर शहर , यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: आगरा में जुटेंगे 12 जिलों के डीएम, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे समीक्षा – INA

 उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के लिए कदमताल शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 6 नवंबर को आगरा समेत 12 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ऊर्जा भवन में प्रस्तावित हाई लेवल समीक्षा बैठक की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक हॉल, अधिकारियों के बैठने के स्थान, साउंड व तकनीकी संसाधनों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को रखा। अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और 12 जिलों के डीएम की संख्या के अनुसार मीटिंग हॉल में सुव्यवस्थित सीटिंग प्लान तैयार किया जाए। हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं का पहले से ही ट्रायल करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News