Sport : फॉर्म में लौटे! न्यूजीलैंड में यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, 155 रनों की नाबाद पारी खेल ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब #INA

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फॉर्म में लौट आए हैं. न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ हो गया हो, लेकिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव रहा यशस्वी जायसवाल का फॉर्म में लौटना. जी हां, न्यूजीलैंड के साथ खेली पिछली 3 पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं आए थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की और 155 रनों की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं. इसके बाद से ही हर तरफ यशस्वी जायसवाल की तारीफ हो रही है.

यशस्वी जायसवाल ने खेली 155 रनों की नाबाद पारी

यशस्वी जायसवाल की फॉर्म में वापसी हो गई है और उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. यशस्वी ने 162 गेंदों पर 155 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने टेस्ट में 95.68 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने पारी के दौरान 15 चौके और 5 छक्के लगाए. यशस्वी की इस पारी को देखकर यकीनन भारतीय खेमे की चिंता खत्म हो गई होगी, क्योंकि वह पिछले काफी वक्त से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. 

लगातार 3 पारियों में फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पिछली 3 पारियों में पूरी तरह से फ्लॉप हुए थे. जी हां, न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही 3 अनऑफिशियल मैचों की सीरीज में यशस्वी के बल्ले से रन ही नहीं आ रहे थे. पहले मैच की पहली पारी में यशस्वी 45 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए थे. दूसरी पारी में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 9 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने. वहीं, दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी का बल्ला नहीं चला और वह बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए. हालांकि, राहत की बात ये है कि अब वह फॉर्म में लौट चुके हैं.

यश राठौर ने भी लगाई सेंचुरी

इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ यश राठौड़ ने भी शतक ठोका है. इंडिया ए के वह साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे शानदार खिलाड़ियों के आउट होने के बाद नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया.

यश राठौड़ ने 122 बॉल का सामना किया और कुल 9 चौकों की मदद से 100 रनों की नाबद पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 81.97 का रहा. यश ने जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 245 गेदों में 247 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली. इस साझेदारी में यश राठौड़ ने 100 और जायसवाल ने 123 रनों का योगदान दिया.

ऐसा रहा मैच का हाल

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच की बात करें, तो पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने पहली पारी में 346 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 424 रन बनाए. वहीं, दूसरी पारी में बैटिंग करने आई भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 282 रन पर खेल रही थी, तभी दिन का खेल खत्म हुआ और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में मचाने वाले हैं धमाल, प्लेइंग-11 में जगह है कंफर्म, अभिषेक के साथ करेंगे ओपनिंग, नोट कर लें शेड्यूल

फॉर्म में लौटे! न्यूजीलैंड में यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, 155 रनों की नाबाद पारी खेल ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close