खबर शहर , पशुपालक ध्यान दें: सड़क पर घूमते मिले गोवंश तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान – INA

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। करीब 24 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए। नगर निगम टीम ने नेहरू नगर, सिविल लाइंस समेत चार स्थानों पर कैटल कैचिंग टीम के जरिये यह अभियान चलाया।


Table of Contents

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए गोवंश को छुड़ाने के लिए पशु पालक को दो हजार रुपये प्रति पशु का जुर्माना देना होगा। यदि पशु 24 घंटे से अधिक समय तक गोशाला में रहता है तो उसके लिए प्रति खुराक 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य पशु पालकों को अपने गोवंश की जिम्मेदारी लेने और उन्हें खुले में छोड़ने से रोकना है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि अपने जानवरों को बाड़े में रखें। त्योहार पर बाजार में भीड़ के कारण बेसहारा गोवंश लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News