खबर शहर , बटेश्वर मेला 2026: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान? श्रद्धालुओं के लिए किए गए ये खास इंतजाम – INA

बटेश्वर में आगामी 11 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला श्री बटेश्वरनाथ-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बैठक ली। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले स्नान में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना घाटों पर पर्याप्त गोताखोरों, बैरिकेडिंग, लाल झंडी, गहरे जल के संकेतकों और अस्थायी वाॅच टावर बनाए जाएंगे। फ्लड पीएसी के स्टीमर से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, यातायात को सुगम बनाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड और विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों के जरिये चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन) आजाद भगत सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संदीप वर्मा, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसडीएम बाह विनोद चौधरी, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य विकास कार्य

Table of Contents

Table of Contents

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में अस्थाई चिकित्सालय, एंबुलेंस, पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रहेंगे। पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साफ-सफाई के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती रहेगी और सौ से अधिक अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News