खबर शहर , आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी: अधिवक्ता को धरने पर बैठना पड़ा, तब लिखी लूट की एफआईआर; जानें क्या है पूरा मामला – INA

आगरा के थाना सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दस में अधिवक्ता से 2 लाख रुपये सहित कार ले जाने के मामले में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार मालिक, उसके भाई और अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिवक्ता ने दीवानी में धरना प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने कार्रवाई की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सिकंदरा निवासी अधिवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि उनके भाई नितिन शर्मा अपने मित्र जितेंद्र की कार को 29 सितंबर को एसी ठीक कराने के लिए लिया था। एक अक्तूबर की रात नौ बजे आवास विकास सेक्टर 10 कार लेकर आए थे। बालूगंज निवासी चाचा से दो लाख रुपये लेकर आए। यह रकम कार में ही रखी हुई थी। रास्ते में दो युवकों ने गाड़ी को रोक लिया। विरोध पर मारपीट करने लगे। एक युवक ने कमर में हाथ लगाया। उन्हें लगा कि उसके पास कोई हथियार है। डर की वजह से कार से बाहर निकल आए। आरोपी कार लूटकर भाग गए। आरोप लगाया कि यह घटना अनुज सिसौदिया और उसके भाई शिवम सिसौदिया ने अंजाम दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मामले में सिकंदरा पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले अधिवक्ता ने दीवानी परिसर में धरना शुरू कर दिया। सोमवार को एसीपी सदर अमीषा और एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने दीवानी पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब धरना समाप्त हो सका। मंगलवार को थाना सिकंदरा में अधिवक्ता के भाई नितिन शर्मा की तहरीर पर अनुज सिसौदिया, उसके भाई शिवम सिसौदिया और अन्य पर लूट समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार ले जाने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

Table of Contents

Table of Contents

लूटी गई कार आरोपियों ने पूर्व में लिखित अनुबंध कर मित्र जितेंद्र के पास एक लाख रुपये उधार लेकर गिरवी रखी थी। आरोपियों की मां ने पूर्व में कोतवाली थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कार को जबरन अपने पास रख लिया है। जांच में मामला लेनदेन के विवाद का निकलने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News