Sport : ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक ऑलराउंडर बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये #INA

WPL 2027 Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. ऑस्ट्रेलिया की स्टार और खतरनाक ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स महिला प्रीमियर लीग 2027 की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. उन्हें लेकर फ्रेंचाइजीज के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. मात्र 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन पूल में उतरीं मोलिनक्स को खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर हुई. हालांकि, आखिरी में बाजी यूपी वॉरियर्स के हाथ लगी, जिन्होंने 1.1 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाकर इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ लिया.
RCB और यूपी वॉरियर्स के बीच दिखी 40 सेकंड की ‘कैटफाइट’
WPL 2027 ऑक्शन के दौरान जैसे ही सोफी मोलिनक्स का नाम सामने आया, यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये की पहली बोली लगाई. इसके तुरंत बाद उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी रेस में कूद पड़ी. दोनों टीमों के बीच पैडल उठाने की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज 40 सेकंड के भीतर मोलिनक्स की कीमत 95 लाख रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद यूपी ने 1 करोड़ की बोली लगाई. RCB ने आखिरी कोशिश करते हुए 1.05 करोड़ रुपये की बिड की, लेकिन उनके पर्स में महज 1.15 करोड़ रुपये ही बचे थे, जिसके कारण आरसीबी को पीछे हटना पड़ा. यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर मोलिनक्स को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.
Another star Aussie signing for @upwarriorz 👏
Sophie Molineux joins them for a whopping INR 1.1 Crore 🔥#TATAWPL | #TATAWPLAuction pic.twitter.com/cdPTQujal1
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
सोफी मोलिनक्स बनीं महिला प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी
यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी मोलिनक्स का चुना जाना एक असली ‘मास्टरस्ट्रोक’ है. यूपी की टीम इस नीलामी में 3.75 करोड़ रुपये के सबसे बड़े बजट के साथ उतरी थी और उन्हें अपनी टीम को मजबूत करने के लिए एक दमदार विदेशी ऑलराउंडर की सख्त जरूरत थी. सोफी मोलिनक्स इस जरूरत को हर तरह से पूरा करती हैं. वह बाएं हाथ की एक ऐसी खतरनाक स्पिनर हैं, जो मैच की शुरुआत से लेकर आखिरी ओवरों (डेथ ओवर्स) तक, कभी भी आकर विपक्षी टीम के विकेट चटका सकती हैं और रन रोक सकती हैं.
सोफी मोलिनक्स सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ रन बनाने और मैच को फिनिश करने का हुनर भी रखती हैं. इसके अलावा, उनके पास कप्तानी और मैदान पर रणनीति बनाने का कमाल का अनुभव है, जिससे यूपी वॉरियर्स का लीडरशिप ग्रुप और भी मजबूत हो जाएगा.
From RCB red . Warriorz purple! 💜🔥#SophieMolineux joins #UPWarriorz for a whopping ₹1.1 crore! 🔨💰#TATAWPL Auction 2027 | LIVE NOW 👉 https://t.co/BdYCUqBKAA pic.twitter.com/zLtSo1yq0O
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 28, 2026
WPL 2024 की चैंपियन RCB की रह चुकी हैं हिस्सा
सोफी मोलिनक्स महिला प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत का मुख्य हिस्सा रह चुकी हैं. साल 2024 में जब आरसीबी की महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार ऐतिहासिक WPL ट्रॉफी अपने नाम की थी, तब सोफी मोलिनक्स उस फाइनल मैच की सबसे बड़ी टर्निंग पॉइंट और असली हीरो साबित हुई थीं. उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के दम पर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया था.
मोलिनक्स ने फाइनल के एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के 3 बड़े विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. उनकी इसी जादुई गेंदबाजी के कारण पूरी दिल्ली की टीम महज 113 रनों पर ढेर हो गई थी और आरसीबी ने आसानी से अपना पहला खिताब जीत लिया था. यही वजह है कि WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में जब उनका नाम आया, तो आरसीबी उन्हें दोबारा अपनी टीम में वापस लाने के लिए आखिरी समय तक जी जान से लड़ी थी.
यह भी पढ़ें: 20 साल की उम्र और सिर्फ तीसरा मैच…, वैष्णवी शर्मा ने ODI में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक ऑलराउंडर बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,