Sport : IND W vs ZIM W: शेफाली और प्रतिका की फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप #INA

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. वडोदरा के कोटम्बी स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की टीम 131 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 17वें ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारत की ओर से प्रतिका रावल और शैफाली वर्मा ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई.
शैफाली-प्रतिका की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने 17वें ओवर चेज किया लक्ष्य
132 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज करने आज प्रतिका रावल और यास्तिका भाटिया उतरी थीं. पारी की पहली ही गेंद पर भारत को यास्तिका के रूप में पहला झटका लगा था, वह खाता भी नहीं खोल पाईं. इसके बाद प्रतिका और हरलीन देओल के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि फिर हरलीन 19 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गईं.
5⃣0⃣ up in style for Shafali Verma 🔥🔥#TeamIndia wrap a dominating victory in the 3rd ODI by 8️⃣ wickets . seal the #INDvZIM series 3⃣-0⃣
Scorecard ▶️ https://t.co/j7kcglDDH0#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/E8YLJELJjA
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 28, 2026
इसके बाद शैफाली वर्मा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरीं. प्रतिका रावल ने शैफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. भारतीय टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 17वें ओवर में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले और जिम्बाब्वे को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया.
शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल की शानदार नाबाद फिफ्टी
प्रतिका रावल ने महज 56 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली. वहीं, दूसरी तरफ से शैफाली वर्मा ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी की. शैफाली ने सिर्फ 26 गेंदों में 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़कर 51 रनों की तूफानी नाबाद अर्धशतकीय पारी पूरी की. इन दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट्स की बौछार करते हुए टीम इंडिया को नाबाद रहते हुए जीत की दहलीज के पार पहुंचाया और 17वें ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया.
Yet another 5️⃣0️⃣ for Pratika Rawal 🔥
What a series she is having ⚡
Updates ▶️ https://t.co/j7kcglDDH0#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/UP18UyznAt
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 28, 2026
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का किया 3-0 के क्लीन स्वीप
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेहमान जिम्बाब्वे का 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर दिया है. वडोदरा में खेली गई इस द्विपक्षीय सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा देखने को मिला. भारत ने सीरीज के पहले मैच को 9 विकेट से जीतकर शानदार शुरुआत की थी, जिसके बाद दूसरे वनडे में भी अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराया था. इसके बाद, आखिरी मुकाबले में भी मेजबान टीम ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम कर लिया. पूरी सीरीज के दौरान खेल के हर विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपना दबदबा बनाए रखते हुए टीम इंडिया ने इस सीरीज को पूरी तरह एकतरफा बना दिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने छीनी अपने ही साथी की बादशाहत, ICC T20 रैंकिंग में फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज
IND W vs ZIM W: शेफाली और प्रतिका की फिफ्टी, भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,