Sport : MI, RCB, DC और यूपी वॉरियर्स से लेकर गुजरात जायंट्स तक… देखें WPL 2027 ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट #INA

Table of Contents

WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन आज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 27 खाली स्लॉट्स के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगी. सभी पांच फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी रणनीतियों के तहत अपने खाली पड़े स्लॉट्स को पूरी तरह भर लिया है. इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स सबसे महंगी बिकीं. सभी फ्रेंचाइजियों ने नीलामी में कुल 73.1 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 14 अनकैप्ड खिलाड़ी टीमों का हिस्सा बने. चलिए इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स समेत सभी 5 टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट देखते हैं.

यूपी वॉरियर्स ने खरीदे सबसे ज्यादा खिलाड़ी

यूपी वॉरियर्स इस नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी और उन्होंने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. यूपी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को 1.10 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा. उनके अलावा टीम ने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा, ग्रेस हैरिस, आशा शोभना और अनुभवी विकेटकीपर सुषमा वर्मा अपनी टीम का हिस्सा बनाया. साथ ही कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी और सहाना पवार को भी उनके बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा.

WPL 2027 ऑक्शन में खरीदे गए यूपी वॉरियर्स की प्लेयर्स लिस्ट

• सोफी मोलिनक्स (ऑलराउंडर, ऑस्ट्रेलिया) – ₹1.10 करोड़
• ग्रेस हैरिस (ऑलराउंडर, ऑस्ट्रेलिया) – ₹30 लाख
• स्नेह राणा (ऑलराउंडर, भारत) – ₹30 लाख
• सुषमा वर्मा (विकेटकीपर, भारत) – ₹30 लाख
• आशा शोभना (गेंदबाज, भारत) – ₹30 लाख
• कैथरीन ब्राइस (ऑलराउंडर, स्कॉटलैंड) – ₹10 लाख
• मनाली दक्षिणी (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख
• सहाना पवार (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे पर लगाया बड़ा दांव

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने लिए भारत की धाकड़ बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये की मोटी रकम पर खरीदा, जिससे वह इस ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा दिल्ली ने अपनी गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए स्कॉटलैंड की किर्स्टी गॉर्डन और भारतीय खिलाड़ी उमा काशवी को 10-10 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया.

WPL 2027 ऑक्शन में खरीदे गए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेयर्स लिस्ट

• किरण नवगिरे (बल्लेबाज, भारत) – ₹75 लाख
• उमा काशवी (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख (ऑक्शन की सबसे युवा 15 वर्षीय खिलाड़ी)
• किर्स्टी गॉर्डन (गेंदबाज, स्कॉटलैंड) – ₹10 लाख
• नजमा खान (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख

आरसीबी ने जोनासेन और ट्राईऑन को जोड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मिनी ऑक्शन में अपनी स्पिन और ऑलराउंडर विभाग को और अधिक गहराई देने पर फोकस किया. आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में खरीदा. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की विस्फोटक ऑलराउंडर क्लो ट्राईऑन और भारतीय बल्लेबाज तेजल हसबनीस को 30-30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि युवा बल्लेबाज वृंदा दिनेश को 10 लाख रुपये में टीम में वापस लिया. 

WPL 2027 ऑक्शन में खरीदे गए RCB की प्लेयर्स लिस्ट

• जेस जोनासेन (ऑलराउंडर, ऑस्ट्रेलिया) – ₹40 लाख
• तेजल हसबनिस (बल्लेबाज, भारत) – ₹30 लाख
• क्लो ट्राईऑन (ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका) – ₹30 लाख
• वृंदा दिनेश (बल्लेबाज, भारत) – ₹10 लाख

गुजरात जायंट्स ने विदेशी टैलेंट पर जताया भरोसा

गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम की कुछ खास कमियों को दूर करने के लिए अहम बोलियां लगाईं. उन्होंने भारतीय बल्लेबाज जी. कमलिनी को 40 लाख रुपये की सफल बोली के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इसके साथ ही गुजरात ने आयरलैंड की उभरती हुई ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 30 लाख रुपये में और घरेलू खिलाड़ी समाइरा राघव को 10 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड में शामिल किया.

WPL 2027 ऑक्शन में खरीदे गए गुजरात जायंट्स की प्लेयर्स लिस्ट

• जी. कमलिनी (बल्लेबाज, भारत) – ₹40 लाख
• ओर्ला प्रेंडरगास्ट (ऑलराउंडर, आयरलैंड) – ₹30 लाख
• समाइरा राघव (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख

मुंबई इंडियंस ने कम बजट में चुनीं युवा खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन में सबसे कम बजट (90 लाख रुपये) था, जिसे देखते हुए उन्होंने युवा और उपयोगी भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति अपनाई. मुंबई ने श्वेता सेहरावत को 20 लाख रुपये में खरीदा. उनके अलावा फ्रेंचाइजी ने दिशा कसाट, सानिका चालके, विकेटकीपर लतिका इनामदार और तेज गेंदबाज भारती रावल को 10-10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर अपने बैकअप को मजबूत किया. 

WPL 2027 ऑक्शन में खरीदे गए मुबंई इंडियंस की प्लेयर्स लिस्ट

• श्वेता सेहरावत (बल्लेबाज, भारत) – ₹20 लाख
• दिशा कासट (बल्लेबाज, भारत) – ₹10 लाख
• सानिका चालके (बल्लेबाज, भारत) – ₹10 लाख
• भारती रावल (गेंदबाज, भारत) – ₹10 लाख
• लतिका इनामदार (विकेटकीपर, भारत) – ₹10 लाख
• अक्षिता भगत (ऑलराउंडर, भारत) – ₹10 लाख

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! स्टार बॉलर हुआ बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

MI, RCB, DC और यूपी वॉरियर्स से लेकर गुजरात जायंट्स तक… देखें WPL 2027 ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close