खबर शहर , Agra News: खाई में पलटा करब से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली – INA

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव शाहवेद के पास ढलान पर ब्रेक नहीं लगने से करब से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक समेत किसी को चोट नहीं आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय मूसेपुर निवासी विजय सिंह राजस्थान के राजाखेड़ा से ट्रैक्टर में करब लादकर महाराजपुर ला रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर पलटने के बावजूद चालक को कोई चोट नहीं आई।
Table of Contents