खबर शहर , Agra News: मिशन शक्ति के तहत प्रियांशी चिकित्सा अधीक्षक, यस्वी थाना प्रभारी बनीं – INA

पिनाहट/सैंया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पिनाहट और सैंया में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया। इसके अंतर्गत दो छात्राओं को एक दिन के लिए महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवरात्र की नवमी पर डीपीएस स्कूल पिनाहट की कक्षा बारह की छात्रा प्रियांशी वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट का एक दिन का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में . बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीएचसी स्टाफ ने प्रियांशी का स्वागत किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाह सहित कई स्टाफ मौजूद रहे।

सैंया में सोमवार को ग्यारह बजे कुनाल इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा यस्वी शुक्ला को थाना सैंया का एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। यस्वी को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें डाक कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, जी डी कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी और महिला उपनिरीक्षक सोनिया परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News