खबर शहर , Agra News: मातारानी के भंडारे में ससुर-दामाद को खींच ले गई मौत, छिनी दो परिवारों की खुशियां – INA

बाह/पिनाहट। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बसई अरेला के बांके की ठार गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ससुर-दामाद की मौत हो गई। मंहगोली के श्रीनिवास (60) अपने दामाद बड़ागांव के राजेश (42) के साथ बाइक से मातारानी के भंडारे में जा रहे थे। हादसे से मातम में डूबे दो परिवारों की खुशियां छिन गई हैं।

फतेहाबाद के पलिया में श्रीतपसी धाम आश्रम है। सोमवार को कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन था। आश्रम के महंत सुदामा दास महाराज ने बताया कि मंहगोली के श्रीनिवास अपने नाती गोपाल, बड़ागांव के दामाद राजेश के साथ बाइक से मातारानी के भंडारे में शामिल होने के लिए आ रहे थे। डंपर की चपेट में आने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ससुर श्रीनिवास ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से आश्रम शोक में डूबा है।

परिजन ने बताया कि श्रीनिवास 2 साल से बड़ागांव में अपने दामाद राजेश के साथ रहकर बटाई पर खेती कर रहे थे। मातारानी के भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से तीनों घर से निकले थे। राजेश ने अपने पीछे पत्नी रेनू एवं 3 बेटियों एवं एक बेटे को छोड़ा है। बेटी नंदनी और शिवम की शादी नहीं हुई है। राजेश के अलावा परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। पत्नी को नहीं सूझ रहा कि नंदी और शिवम की शादी कैसे होगी? वहीं ससुर श्रीनिवास ने अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी एवं एक बेटी और चार बेटे पीछे छोड़े हैं। बेटे उमादत्त और बेटी की शादी हो गई है। गणेश, अशोक और श्यामदत्त अविवाहित हैं। हादसे में घायल हुआ उमादत्त का बेटा गोपाल अस्पताल में भर्ती है। बाह की मोर्चरी पर मौजूद परिजन से लेकर रिश्तेदार तक यही कह रहे थे कि मातारानी के भंडारे के बहाने दोनों को मौत खींच ले गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News