खबर शहर , Agra News: बस से पकड़ी चांदी के मामले में बोगस फर्मों पर शक – INA

आगरा। सैंया टोल प्लाजा पर राधिका ट्रैवल्स की बस से पकड़ी गई 225 किलो चांदी के मामले में राज्य कर विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग के शक में विभाग ने गुजरात में राजकोट के अफसरों से संपर्क साधा है। हैरत की बात यह है कि अब तक किसी भी कारोबारी ने इस माल पर दावा नहीं ठोका है, जिससे इस खेल में बोगस फर्मों के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है।

राज्य कर विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि राजकोट की जिन छह फर्मों ने आगरा के छह कारोबारियों के नाम बिल जारी किए हैं, वे असल में अस्तित्व में हैं भी या नहीं। दरअसल, सचल दल ने बृहस्पतिवार की रात इंदौर से आ रही राधिका ट्रैवल्स की बस में मूंगफली और ऑटो पार्ट्स के बीच छिपाकर लाई जा रही 225 किलो चांदी पकड़ी थी। इसमें से 143 किलो के बिल मिले थे, जबकि 82 किलो माल बिना बिल का था। विभाग ने आगरा की स्थानीय फर्मों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

जेवरों की कीमत आंकने में छूटे पसीने

विभागीय जांच में जेवरों की गुणवत्ता ने भी चौंकाया है। दो लैब में कराई गई जांच (टंच) के मुताबिक, सिर्फ चार किलो जेवर ही 90 फीसदी शुद्ध मिले हैं। बाकी जेवरों में चांदी की मात्रा 19 से 60 फीसदी के बीच ही है। इस भारी मिलावट के चलते एसजीएसटी को पकड़े गए माल की वास्तविक बाजार कीमत का आकलन करने में खासी मुश्किलें आ रही हैं।

वर्जन

– मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी हकीकत सामने लाई जाएगी। – अपर आयुक्त (ग्रेड वन) पंकज गांधी



Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News