खबर शहर , Agra News: 3 साल से जलभराव से गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टरों से भरकर पहुंचे तहसील – INA

खेरागढ़। नगर पंचायत जगनेर के वार्ड संख्या-2 और 7 में तीन वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे लोग सोमवार को ट्रैक्टरों में सवार होकर खेरागढ़ तहसील पहुंच गए। तहसील परिसर में भजन-कीर्तन के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पंचायत प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। माहौल गरमाता देख एसडीएम नरेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनको शांत कराया। पंपसेट से पानी की निकासी शुरू कराई।

धरने में शामिल महिलाओं, उमा देवी, बट्टनदेवी, उल्ला देवी, नीतू, रेखा, माया, सरस्वती, गुड्डी ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण करीब 200 परिवार परेशान हैं। बरसात में घरों के भीतर तक पानी भर जाता है। गंदगी से पनपे कीटों से तमाम लोग संचारी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। पीने पानी, शौचालय, खाना बनाने-खाने में भी बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से जगनेर में धरना दे रहे थे, लेकिन उनकी समस्या सुनने कोई जिम्मेदार अधिकारी, नहीं पहुंचा। मजबूर होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, शहर अध्यक्ष अमित सिंह एवं ग्रामीणों को एसडीएम ने स्वयं मौके का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम, एसडीएम न्यायिक विनोद चौधरी जगनेर पहुंचे। जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। तत्काल राहत के लिए पंपसेट लगवाकर जलनिकासी शुरू कराई।

देर रात तक जमी रहीं महिलाएं, चलता रहा भजन-कीर्तन

देर रात तक बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तहसील परिसर में डटे रहे। धरनास्थल पर भजन-कीर्तन चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News