खबर शहर , Agra News: कंस मेले में सजीं राधा-कृष्ण की झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा – INA

फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में लगने वाले ऐतिहासिक कंस मेले की दधिलीला कमेटी की ओर से सोमवार शाम सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेले में श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकारों सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया। इसके बाद तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने फीता काटकर तथा आरती उतारकर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


Table of Contents

तेजेंद्र गुर्जर ने कहा कि कंस मेला आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों में भी अपनी अलग पहचान रखता है। मेले की ख्याति लगातार बढ़ रही है। युवराज परिहार ने कहा कि आसपास के जनपदों और प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला कंस मेला अब फतेहाबाद की पहचान बन चुका है। यह मेला बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर धर्म की स्थापना की थी। इस अवसर पर कंस मेला कमेटी के संरक्षक रमाकांत सर्राफ, चौधरी जयपाल सिंह, गोविंद वर्मा, बांबी पैगोरिया, रेशू अग्रवाल, शैलेश यादव, अध्यक्ष शेखर गुप्ता, सुमित अग्रवाल, बेटू गुप्ता, अमित असोलिया, सुशील गुर्जर, नीतेश अग्रवाल, आलोक बछरवार आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News