खबर शहर , Agra News: रामबाग चौकी से 100 मीटर दूर महिला को पीटा, पुलिस बेखबर – INA

आगरा। रामबाग चौकी से महज करीब 100 मीटर दूर स्थित एक ढाबे के सामने युवक और महिला ने एक महिला की सरेराह बेरहमी से पिटाई की। जमीन पर गिराकर उसे जमकर पीटा गया। हमलावर युवक उसे जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। इस दौरान आसपास लोग भी जुट गए थे, लेकिन किसी ने बीचबचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।


Table of Contents

वीडियो के बाद लोगों में यह चर्चा रही कि जब चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही कानून व्यवस्था का यह हाल है तो अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा की स्थिति क्या होगी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News