खबर शहर , Agra News: युवोत्सव में आगरा कॉलेज ने जीती चल वैजयंती ट्रॉफी – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित तीन दिवसीय युवोत्सव 2026-27 का रविवार को शिवाजी मंडपम में समापन हो गया। महोत्सव में सर्वाधिक पुरस्कार हासिल कर आगरा कॉलेज ने स्व. जितेन्द्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। तीन दिनों तक विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक, बौद्धिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में कुलपति प्रो. आशु रानी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने से अधिक महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

डॉ. रुचिरा प्रसाद ने आयोजन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। ललित कला संस्थान के मूक अभिनय और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अंतिम दिन हुई स्किट प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज प्रथम, एकांकी नाटक में आरबीएस कॉलेज ने पहला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के सजल जैन प्रथम, अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स कॉलेज की आयशा राशिद प्रथम रहीं।

प्रो. बृजेश रावत, डॉ. नीलू सिन्हा ,प्रो. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, प्रो. शरद चंद उपाध्याय, प्रो. बिंदु शेखर शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News