चक्रवाती तूफान 'मुरासु' चेन्नई से 420 किमी दूर:10 राज्यों पर होगा असर, तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा- INA NEWS

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। ये अभी चेन्नई से 420 किमी दूर है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 2 नवंबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अभी चक्रवात की विशाखापत्तनम से तकरीबन 660 किमी दूर है। इसके 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच इसके पहुंचने की संभावना है। चक्रवात का खतरा देखते हुए आंध्रप्रदेश, ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर साउथ ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान मुसारू का असर देश के 10 राज्यों- आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के विदर्भ और ईस्ट मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी में उठा यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 26 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ आंध्रप्रदेश के तट से टकराया था। इसके कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई थी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 3 नवंबर 4 नवंबर

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News