अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क पर प्लेन क्रैश:गिरते ही आग के गोले में बदला, 9 लोग सवार थे; रोड पर आग लगी; VIDEO- INA NEWS

अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। CNN के मुताबिक, इसमें पायलट समेत 9 लोग मौजूद थे। यह एक बिजनेस जेट था। घटना के वीडियो में क्रैश साइट पर जलता मलबा और आग दिख रही है। विमान टेक्सास से ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था। यह एक लियरजेट 60 (N722BD) विमान था, जिसमें 2 इंजन होते हैं। यह एक बार में करीब 4400 किमी उड़ान भर सकता है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, विमान रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से लगभग 14.4 किमी दूर है। घटना की तस्वीरें… दावा- विमान क्रैश से पहले बिजली की लाइन से टकराया कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि विमान क्रैश से पहले बिजली की लाइन से टकराया था। अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। एजेंसी ने कहा है कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस क्रैश की जांच करेगा। अमेरिका में प्लेन क्रैश की पिछली घटनाएं… 30 अक्टूबर 2026: हवाई के वाइमिया में 5 लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान खेत में क्रैश हुआ। 13 अक्टूबर 2026: विस्कॉन्सिन के डेलोना के घने जंगलों में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 15 जून 2026: कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के पास अमेरिकी वायुसेना का बी-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ, 8 लोग मारे गए। 30 अप्रैल 2026: टेक्सास के विम्बरली के पास सेसना 421C विमान तेज गति से जमीन से टकराकर क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की जान गई। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका के विस्कॉन्सिन में प्लेन क्रैश, 6 की मौत:पायलट का आखिरी मैसेज था- पंखों पर बर्फ जम रही, ऊंचाई घटाने की परमिशन दें अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मंगलवार रात विमान हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले पायलट ने पंखों पर बर्फ जमने की सूचना दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News