खबर शहर , Agra News: लोहे का क्लिप पहनकर युवक पर हमला – INA

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में काम खत्म कर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। नगला पदमा स्थित बंधन गार्डन निवासी तरुण कुमार ने आरोपी रोहित समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तरुण ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में रोहित, जतिन, हनीस, कान्हा और अंकुश ने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर रोहित ने हाथ में लोहे का क्लिप पहनकर वार किया। आरोप है कि इसके बाद अन्य साथियों ने भी हमला किया। तरुण ने किसी तरह भागकर जान बचाई। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News