सीजी- माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो – INA

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। उनके बयान को लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शास्त्री को ‘मूर्ख’ कह दिया, तो उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने लोगों से कथावाचक के बहिष्कार की अपील की। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसते हुए उनकी टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दिग्विजय बोले- ये कब से बाबा बन गए?

Table of Contents

Table of Contents

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकाल रहे हैं। इसी दौरान उनसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कथावाचक को ‘मूर्ख’ बताते हुए कहा कि ये कब से बाबा बन गए। दिग्विजय सिंह के साथ मौजूद कंप्यूटर बाबा ने भी शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने उन्हें ‘राजनीतिक बाबा’ बताया और कहा कि कुछ लोगों को राजनीति के हिसाब से . बढ़ाया जाता है, जबकि उनमें ज्ञान का अभाव है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लक्ष्मण सिंह ने की बहिष्कार की अपील

Table of Contents

Table of Contents

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से कथावाचक का बहिष्कार करने की अपील की। वहीं दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और उनका परिवार शास्त्री के अनुयायी बताए जाते हैं। इससे पहले जयवर्धन सिंह ने उन्हें राघौगढ़ किले में आमंत्रित भी किया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: भगवान श्रीराम-कृष्ण की लीलाओं पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी, हनुमान का जिक्र कर दिया उदाहरण

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भूपेश बघेल ने बताया केमिकल लोचा

Table of Contents

Table of Contents

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।’  बघेल ने . शास्त्री पर हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं अब आहत क्यों नहीं हो रही हैं? उनकी इस टिप्पणी ने धार्मिक विवाद को राजनीतिक बयानबाजी का रूप दे दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

क्या था पूरा मामला?

Table of Contents

Table of Contents

दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े दिखाई देते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज, बांसुरी बजाने और उनके स्वरूप का जिक्र करते हुए भगवान राम को सीधे और सरल बताया था। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। मथुरा के कुछ संतों ने भी इस तरह की तुलना पर आपत्ति जताई और कहा कि दोनों देवताओं के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य भगवान राम और श्रीकृष्ण में भेद करना या किसी की भावना आहत करना नहीं था। वे एक संत के पद की व्याख्या करते हुए भाव में यह बात कह गए थे। उन्होंने खुद को श्रीकृष्ण का भक्त बताते हुए कहा कि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगते हैं। बहरहाल बाबा बागेश्वर की टिप्पणी अब राजनीतिक रंग लेती जा रही है और मौके की तलाश में रहने वाले इसे बखूबी भुना रहे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News