Crime- बरवाला में युवक की हत्या: पटाखे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, 25 वर्षीय युवक को चाकू से गोदा; दो घायल -#INA

बरवाला के दौलतपुर रोड स्थित अमन चिकन कॉर्नर पर रविवार रात करीब 11:30 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना में करीब 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा विवाद के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News