Crime- कन्नौज डबल मर्डर: दंपती की नृशंस हत्या, मासूम की हालत गंभीर, छत के रास्ते घुसे थे कातिल, CCTV खंगाल रही पुलिस -#INA

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के पीछे बंद सरकारी अस्पताल परिसर में रहने वाले दंपती की बुधवार रात कुछ लोगों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके एक वर्षीय मासूम बच्चे को मरणासन्न कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे तक आवास का गेट न खुलने पर रिश्तेदारों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद भतीजे ने छत से अंदर कूदकर दरवाजे का ताला खोला, तो दंपती की हत्या का पता चला।
Table of Contents
कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पश्चिमी गेट के पास बने आवास में दिव्यांग संजीव कुमार उर्फ नन्हे लला (32) पत्नी सुधा (26) और एक वर्षीय बच्चे पान्या के साथ रहते थे। बताया जाता है कि बुधवार रात कुछ लोग छत के रास्ते आवास में दाखिल हुए और दंपती की हत्या कर दी। हमलावरों ने मासूम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।