Crime- आगरा: बुद्ध विहार में घुसे चोर, 25 किलो की गौतम बुद्ध की प्रतिमा ले उड़े; पुलिस चौकी के पास वारदात -#INA

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से चोर भगवान गौतम बुद्ध की करीब 25 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार फांदकर प्रतिमा गृह का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से करीब 250 मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार करीब 40 वर्ष पुराना है। इसकी देखरेख भंते प्रज्ञा रतन जी करते हैं। भंते पुरन मल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने बुद्ध वंदना की थी। इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह बुद्ध विहार पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर प्रतिमा गृह का ताला टूटा मिला। वहां से भगवान गौतम बुद्ध की पीतल की प्रतिमा गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सम्राट  और केवल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बहुजन समाज पार्टी के पार्षद डॉ. यशपाल सिंह और पूर्व पार्षद होरीलाल बघेल भी समर्थकों के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी की घटना पर नाराजगी जताई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सम्राट ने आरोप लगाया कि टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर बुद्ध विहार स्थित है। इसके बावजूद चोर प्रतिमा चोरी कर ले गए। पुलिस आगामी त्योहारों को देखते हुए भी रात में नियमित गश्त नहीं कर रही है। यदि पुलिस की गश्त प्रभावी होती तो इस तरह की घटना नहीं होती। प्रदर्शनकारियों ने 48 घंटे में प्रतिमा बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस दौरान पूर्व नेता पार्षद दल डॉ. कर्मवीर भारती, केवल सिंह, हिमांशु विलियन, आशुतोष, डॉ. अजय कुमार, रितिक, हर्ष, आकाश सागर, सतीश संगम और सुनील कुमार उर्फ गोविंदा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News