मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट:बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज, उत्तराखंड के गंगोत्री में पारा -14°C- INA NEWS

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अकवान’ का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया। पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में ठंड का असर तेज होने लगा है। चमोली स्थित देश के पहले गांव माणा में बर्फबारी से बचाने के लिए प्रशासन ने पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढंक दिया है। बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया है।विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई थी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News