यूपी – बरेली: सद्भावना की खुशबू से महकेगा शहर, पुलाव वितरण आज; दिवाली कार्निवल का भी होगा आगाज – INA

बरेली में अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत बुधवार दोपहर 3:30 बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सौहार्द और सद्भावना की खुशबू से शहर के 28 स्थान भी महकेंगे। वहां भी पुलाव वितरण होगा।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
इस आयोजन की खासियत है कि शहरवासियों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा। ये चावल एकत्र करने के लिए अमर उजाला का सद्भावना रथ पहले ही पूरे शहर में घूम चुका है।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, अन्य नागरिकों समेत एक लाख से अधिक लोगों एक-एक मुट्ठी चावल का दान दिया है। वितरण में शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं, एकता और भाईचारे के दस्तरख्वान में समरसता देखने को मिलेगी।