यूपी – बरेली: जमीन पर कब्जे के लिए प्रॉपर्टी डीलरों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार – INA

बरेली के भोजीपुरा इलाके में नेशनल हाईवे पर सैदपुर चुन्नीलाल के पास एक जमीन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों में शुक्रवार को विवाद हो गया। एक पक्ष ने पहले डंडों से दूसरे पक्ष की छह कारें तोड़ डालीं। दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाईं गईं। पुलिस ने इमरान की तहरीर पर शुक्रवार को नौ नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।


Table of Contents



भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे बेशकीमती जमीन है। रोहली टोला पुराना शहर निवासी इमरान इसे अपनी बताते हैं। इमरान बृहस्पतिवार शाम यहां निर्माण करा रहे थे। तभी शराफत व भूरा पक्ष के लोग एकत्र होकर आ गए। सभी के हाथों में लाठी, डंडे, तमंचे व तलवारें थीं। रोड पर खड़ी इमरान पक्ष की छह कारों को डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए तमंचों से फायरिंग की। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News