यूपी – कानपुर: HBTU का बड़ा इनोवेशन, हवा की नमी से बिजली बनाएगी नई डिवाइस, मिला 20 साल का यूटिलिटी पेटेंट, पढ़ें डिटेल – INA

कानपुर में एचबीटीयू ने हवा में मौजूद नमी से बिजली बनाने वाली तकनीक विकसित की है। संस्थान के दो शिक्षकों, चार पीएचडी शोधार्थियों और प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की इस हाइड्रोजेल आधारित थर्मोइलेक्ट्रिक डिवाइस को 20 साल के लिए यूटिलिटी पेटेंट मिला है। यह तकनीक कम बिजली में चलने वाले वेअरेबल और आईओटी उपकरणों के लिए उपयोगी हो सकती है। विवि को 15 अक्तूबर को भारत सरकार से इसका पेटेंट मिल गया है।


Table of Contents


एचबीटीयू के डॉ. एसवीएआर शास्त्री की अगुवाई में डॉ. श्रवण कुमार, मानसी तिवारी, स्वाति पटेल, पूजा सिंह व काजल सिंह ने यह तकनीक विकसित की है। डॉ. शास्त्री ने बताया कि इस डिवाइस की खास बात यह है कि बिजली बनाने के लिए किसी बाहरी गर्मी या धूप की जरूरत नहीं होगी। डिवाइस में एक जेल जैसा पदार्थ इस्तेमाल किया गया है, जो हवा से नमी सोखता है। इसके ऊपरी हिस्से से पानी धीरे-धीरे भाप बनकर बाहर निकलता रहता है जबकि निचला हिस्सा बंद रहता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News