खबर शहर , खाद्यान्न टेंडर में नया सवाल: ब्लैकलिस्ट फर्म का मालिक समझौता बैठक में था या नहीं? जांच हुई शुरू – INA

अनाज की कालाबाजारी के मामले में ब्लैकलिस्ट की जा चुकी फर्म के मालिक और मुख्य आरोपी के टेंडर समझौता बैठक में शामिल होने के मामले में खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने बैठक में मौजूद रहे ठेकेदारों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बैठक में सिर्फ टेंडर डालने वाली फर्म के मालिक या उनके अधिकृत प्रतिनिधि ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि फर्म मालिक बैठक में शामिल था या नहीं। सभी पक्षों से प्रकरण से संबंधित वीडियो या अन्य साक्ष्य मांगे गए हैं। बता दें, मैनपुरी निवासी मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता की फर्म पर पूर्व में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी करने का आरोप लगा था। इसके बाद थाना करहल में आवश्यक वस्तु अधिनियम (एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी आधार पर फर्म को काली सूची में डाला गया। आरोप है कि गुप्ता ने अपने भतीजों के नाम पर फर्मों का जाल बुना और टेंडर के लिए आवेदन कर दिया। शासनादेश की अनदेखी करते हुए विभाग ने ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार के रिश्तेदारों के नाम पर बनाई गई डमी फर्मों को 5.50 करोड़ रुपये के टेंडर सौंप दिए। इस दौरान संपर्क के लिए दर्ज मोबाइल नंबर भी समान होने के आरोप लगे लेकिन अफसरों ने इस बात को खारिज करते हुए मोबाइल नंबर अलग होने का दावा किया। अब टेंडर नेगोसिएशन प्रक्रिया के दौरान फर्म मालिक के मौजूद रहने के मामले में जांच शुरू हो गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 (आरएफसी) क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि  संबंधित अधिकारियों से इस प्रकरण में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तलब की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर . कार्रवाई की जाएगी। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News