यूपी – दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान, सरयू तट के 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये – INA

दीप जलाने के विश्व कीर्तिमान की परंपरा को . बढ़ाते हुए अब रामनगरी एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को 33.27 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अब अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा होने पर अयोध्या एक साथ सर्वाधिक दीप प्रज्ज्वलित करने में विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सात नवंबर को सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 33 लाख दीप मंगाए जा रहे हैं। दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में 1,87,213 दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई थी। पहले ही साल अयोध्या ने उज्जैन के 1.51 लाख दीप जलाने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। दीपोत्सव में 2018 में 3,01,152, 2019 में 4,04,026 और 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वर्ष 2021 में 9,41,551 दीप जलाकर अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाया। इसके बाद उज्जैन ने वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11,71,078 दीप जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा। उसी वर्ष अयोध्या ने 15,76,955 दीप प्रज्ज्वलित कर फिर नया रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2023 में उज्जैन में 18,82,229 दीप जलाए गए, लेकिन अयोध्या ने उसी वर्ष 22,23,000 दीप प्रज्ज्वलित कर यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वर्ष 2024 में उज्जैन में 5.51 लाख दीप जलाए गए। वहीं, अयोध्या में 25,12,000 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वर्ष 2025 में रामनगरी के 56 घाटों पर 26,17,215 दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News