नेतन्याहू ने परमाणु बम गिरने की AI तस्वीर पोस्ट की:कहा- ईरान के पास परमाणु हथियार होना बड़ा खतरा; विपक्ष बोला- डर फैला रहे PM- INA NEWS

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को AI से बनी परमाणु बम गिरने की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने को इजराइल के लिए बड़ा खतरा बताया। नेतन्याहू ने यह तस्वीर इजराइली लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार युवाल ब्लूमबर्ग के बयान के साथ साझा की। इस बयान में लिखा है कि इजराइल के सामने अस्तित्व का खतरा है। अगर ईरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए, तो बाकी किसी चीज का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ईरान से पैदा होने वाले खतरे के सामने बाकी सभी मुद्दे मामूली हैं। वहीं, विपक्षी नेता यायर गोलान ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू लोगों में डर फैला रहे हैं। यह पोस्ट इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से दो दिन पहले आई है। ट्रम्प के कार्यकाल के बचे दो साल का जिक्र पोस्ट में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कार्यकाल में इजराइल के पास ईरान के खतरे से निपटने के लिए सिर्फ दो साल और हैं। दरअसल, 2 साल बाद यानी 2028 को ट्रम्प का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसमें इजराइल की घरेलू राजनीति में चल रहे विवादों को देश की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती से ध्यान भटकाने वाला बताया गया। नेतन्याहू बोले- अगर इजराइल पर परमाणु बम गिर जाएं, तो क्या होगा पोस्ट में कतर, कट्टरपंथी यहूदी समुदाय, सेना में अनिवार्य भर्ती और चेतावनियों जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया। इसमें सवाल उठाया गया कि अगर इजराइल पर दो परमाणु बम गिर जाएं, तो इन विवादों की परवाह कौन करेगा। नेतन्याहू चुनाव प्रचार के दौरान लगातार ईरान के खतरे को प्रमुख मुद्दा बनाते रहे हैं। उनका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना इजराइल की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। विपक्षी नेता बोले- प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया से दूर रखें डेमोक्रेट्स पार्टी के अध्यक्ष यायर गोलान ने नेतन्याहू की पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके आसपास के लोगों का संतुलन बिगड़ गया है और उन पर दबाव बढ़ रहा है। गोलान ने कहा, इजराइल के प्रधानमंत्री ने तेल अवीव पर परमाणु बम गिरने की तस्वीर पोस्ट की है। मैं मांग करता हूं कि उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखा जाए। उन्होंने चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, ’27 अक्टूबर को हम डर फैलाने वालों को सत्ता से हटाएंगे और इजराइल में सुरक्षा और समझदारी को वापस लाएंगे।’ नेतन्याहू ने ईरान विरोधी लेखक ब्लूमबर्ग का बयान साझा किया नेतन्याहू ने युवाल ब्लूमबर्ग का बयान साझा किया, वे राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक हैं। वे 2023 में प्रकाशित अपनी किताब ‘द ओस्लो ट्रैप: फ्रॉम ड्रीमिंग ऑफ पीस टू अ ब्लडबाथ’ के लिए जाने जाते हैं। इस किताब में उन्होंने 1993 के ओस्लो समझौते के पीछे की बातचीत, राजनीतिक खींचतान और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर उसके असर की समीक्षा की है। ब्लूमबर्ग ने किताब में तर्क दिया है कि शांति की उम्मीद के साथ किए गए इस समझौते के बाद इजराइल में आतंकवादी हमले बढ़े और शांति की उम्मीद कमजोर पड़ी। ईरान को लेकर ब्लूमबर्ग का रुख सख्त है। उनका मानना है कि ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने से इजराइल के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है और इस खतरे से निपटना जरूरी है। ———————-

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News