खबर शहर , विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी: आगरा आएंगे नितिन नवीन, पुराने कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे रणनीति – INA

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच जीत की राह आसान करने के लिए भाजपा ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू किया है। पिछले महीने में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने मथुरा में पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक की थी। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसी को . बढ़ाने जा रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राष्ट्रीय अध्यक्ष का 2 व 3 नवंबर को आगरा का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान छह श्रेणी में उनके कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद प्रमुख होगा। पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व से मिले अनौपचारिक निर्देश के बाद कदमताल शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनावों के लिए सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के लिए व्यापक रणनीति के तहत यह दौरा होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे आगरा और अलीगढ़ संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि फिलहाल तैयारी करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक तौर पर सूचना प्राप्त होने पर जानकारी दी जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा-अलीगढ़ के नेताओं संग करेंगे मंथन

Table of Contents

Table of Contents

संभावित दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा और अलीगढ़ संभाग की अलग-अलग कोर कमेटियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और मोर्चा प्रमुखों संग संवाद करेंगे। इस दौरान विगत चुनावों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के साथ-साथ भावी रणनीतियों पर मुहर लगाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News