यूपी – हाथरस: आज संडे को स्कूल बंद है ही, कल भी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश सभी बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू – INA

अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में बच्चों को एक और छुट्टी मिल रही है। 25 अक्तूबर को जहां रविवार है, वहीं 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे।


Table of Contents



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के क्रम में 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएससी एवं अन्य समस्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने कहा है कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी जनगणना अथवा एमएलसी चुनाव की मतगणना में लगी है, वे अपनी ड्यूटी अनिवार्य रूप से करेंगे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News