खबर शहर , यूपी: इस साल नवंबर-दिसंबर में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त, जानें नए साल में कब-कब होंगी शादियां; देखें तिथियां – INA

सहालग में इस बार 89 शुभ मुहूर्तों में शादियों की शहनाइयां गूंजेंगी। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। मई और जून में सबसे ज्यादा सहालग है। शादियों के सीजन को भुनाने के लिए वेडिंग इंडस्ट्री भी तैयार है। बुधवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने वर्ष 2026-27 के सहालग का कैलेंडर लांच कर दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शादियों के सीजन में एक तरफ वेडिंग कारोबार में बूम आएगा। दूसरी तरफ 30 तरह के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार की राहें खुलेंगी। बुधवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने फतेहाबाद रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में सहालग के कैलेंडर की लांन्चिंग की। कैलेंडर के मुताबिक विवाह के सीजन की शुरुआत 20 को नवंबर 2026 को देवोत्थान एकादशी से होगी। नवंबर में 21, 24, 25, 26, 30 पांच मुहूर्त हैं। दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 तारीख में कुल सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। यानी सर्दियों में नवंबर और दिसंबर में कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी तरह नए साल 2027 में सबसे व्यस्ततम महीना मई का होगा। इसमें 18 दिन सहालग है। जून में 16 मुहूर्त रहेंगे। इसके अलावा जनवरी में 9, फरवरी में 13, मार्च में 7, अप्रैल में 9 और जुलाई में 5 शुभ साए हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर 2027 में चातुर्मास के कारण विवाह कार्यों पर विराम रहेगा। अगला सहालग 10 नवंबर 2027 से शुरू होगा। वेडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि संगठित वेडिंग सेक्टर से कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी व होटल उद्योग समेत 30 से अधिक विधाओं को सीधा रोजगार मिलता है। एक क्लिक पर तिथियां उपलब्ध होने से वेडिंग प्लानर्स और ग्राहकों को योजना बनाने में सहूलियत होगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News