खबर शहर , आगरा: प्लॉट के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार नामजद – INA

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से प्लॉट बेचने के नाम पर 9.50 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जांच में यह जमीन नगर निगम के पार्क के रास्ते की निकली।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत के बाद थाना एकता में यह मामला दर्ज किया गया है। गढ़मान, खेरागढ़ निवासी हरिओम शर्मा ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू आरती शर्मा को जाल में फंसाया। बांके गोपीधाम कॉलोनी, एकता में जमीन का सौदा कर 21 नवंबर, 2022 को 9.50 लाख रुपये लिए गए। इसमें 4.41 लाख और पांच लाख रुपये के दो चेक और नौ हजार रुपये नकद शामिल थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरोप लगाया कि प्लॉट का बैनामा कृष्ण मुरारीलाल उपाध्याय से कराया गया। बाद में आरोपियों ने प्लॉट को रास्ते से अलग कराने के लिए पांच लाख रुपये की अवैध मांग की। विरोध करने पर 14 जून को आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। प्राथमिकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई दिनेश यादव, उनके पुत्र भूपेंद्र यादव, अजय यादव और कृष्ण मुरारीलाल उपाध्याय को नामजद किया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जमीन खरीद से संबंधित दस्तावेज की जांच करेगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News