खबर शहर , यूपी: दिवाली से पहले आगरा को बड़ा तोहफा, 6.64 करोड़ से बदलेंगी तीन सड़कों की सूरत; एडीए ने तैयार किया प्लान – INA

दिवाली से पहले सड़कों और प्रमुख रास्तों की सूरत बदलने वाली है। शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत देने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दो प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने और सौंदर्यीकरण की कवायद में जुट गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पर्यटन और यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण माल रोड, फूल सैयद चौराहे से होटल क्लार्क शिराज होते हुए सदर बाजार चौराहे तक की ताज रोड पर काम होगा। लगभग 2.82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस व्यस्त मार्ग की सड़कों को दुरुस्त कर आकर्षक बनाया जाएगा। इसके साथ ही, रेलवे यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए श्रीराम चौक से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक सड़क दुरुस्त करने, डिवाइडर की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू है। 2.02 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होना है। इससे लोगों को जाम से मुक्ति भी मिल सकेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ग्वालियर रोड की भी बदलेगी सूरत

Table of Contents

Table of Contents

इन शहरी सड़कों के अलावा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फतेहपुर सीकरी में ग्वालियर रोड गेट-ए नई आबादी मौजा इस्लामगंज के निकट ग्वालियर रोड से मोहल्ला कांदउवार फतेहपुर सीकरी के लिए 1.5 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को पक्का करने का कार्य कराया जाएगा। लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पक्के मार्ग के तैयार होने से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होगा।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News