खबर शहर , आगरा न्यूज: आधी रात को दो खोखों में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; लाखों का सामान राख – INA

आगरा के कागारौल कस्बे के किरावली मार्ग स्थित बनखण्डी महादेव मंदिर मोड के पास सड़क किनारे रखे लकड़ी के दो खोखों में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों खोखा जलकर राख हो गए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

खोखा संचालक साहब सिंह ने बताया कि वह रोजाना की भांति शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे खोखा को बंद करके होने घर चले गए थे। बगल में उनके भतीजे अजीत सोलंकी का खोखा रखा हुआ था। रात करीब 11 बजे गाँव के ही एक व्यक्ति ने दोनों खोखों में आग लगने की सूचना दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना पर पुलिस व फायर बिर्गेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचे गई और आग पर काबू पाया। खोखा संचालक अजीत सोलंकी ने बताया कि आग से खोखा में रखे कोल्ड्रिंक्स, गुटखा, फ्रिज, सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News