Crime- लापरवाही: ‘शिलान्यास का बैनर, लोकार्पण का पत्थर’, इलाकाई लोगों ने किए सवाल, बवाल बढ़ा तो लीपापोती, पढ़ें मामला -#INA

कानपुर के कल्याणपुर में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू होने से पहले शिलान्यास का बैनर लगाया फिर लोकार्पण का पत्थर लगा दिया। खास बात यह है कि पत्थर पर शिलान्यास और लोकार्पण की एक ही तारीख 11 अक्तूबर दर्ज थी। मामला चर्चा में आया तो विभाग ने आनन-फानन पत्थर पर लिखे लोकार्पण पर काला पेंट कराकर उसी स्थान पर शिलान्यास लिखवा दिया।
Table of Contents
मिर्जापुर से गड़रियनपुरवा होते हुए रतनपुर कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण पर 2.29 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 11 अक्तूबर को कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने सड़क का शिलान्यास किया था। इसी बीच उसी तारीख पर लोकार्पण का पत्थर भी लगा दिया गया जबकि सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है।