Crime- मिर्जापुर में बुजुर्ग की हत्या: लड़की से टकराने पर दो संप्रदाय के लोगों में विवाद, घर में घुसकर पीटा; तनाव -#INA

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार रात गली में लड़की से टकराने के विवाद में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने वृद्ध पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Table of Contents



डोहरी गांव निवासी छैबर बियार (60) शुक्रवार रात करीब आठ बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गली काफी संकरी थी। इसी दौरान गांव की एक लड़की सामने से आ रही थी। वृद्ध से टकराने के कारण लड़की गिर गई। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बात से आक्रोशित होकर लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और छैबर बियार की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News